Monday, June 26, 2023

 



देवो की वाणी संस्कृत भाषा कि कहानी




देवो की वाणी हैं
जिसमे लिखी हर एक कहानी हैं
विश्व की भाषा सबसे पुरानी हैं
जिसे पढ़के बनता हर कोई ज्ञानी हैं
हा संस्कृत भाषा की यही कहानी हैं
         ऐसी हमारी संस्कृत भाषा महान
        
जिसमे लिखे हमारे ग्रंथ महान
जिसमे लिखे हमारे वेद पुराण
जिसमे हैं हर समस्या का समाधान
जिसमे हैं गीता का ज्ञान
        ऐसी हमारी संस्कृत भाषा महान
       
जिसने जन्म दिया सारी भाषाओं को
जिसने ज्ञान दिया बड़े बड़े महात्माओं को
जो हर भाषा की जननी कहलाती हैं
इसलिए तो संस्कृत भाषा महान बन जाती हैं
           ऐसी हमारी संस्कृत भाषा महान
  
सांस्कृत के पीछे आज दुनिया चले
जो बड़ी बड़ी पुस्तकों में न मिले
वो संस्कृत में लिखे ग्रंथो में दिखे
जब दुनिया में विज्ञान की छवि न दिखती थी
तब संस्कृत में पृथ्वी और सूरज की दूरी लिखदी थी
           


गर्व हैं मुझे मेरी भाषा पर

BY : रेमन शर्मा (TRS)